{"_id":"23af4dad89082cf9d689e4900f73eb52","slug":"azam-khan-up-employees-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP को रोकने के लिए देंगे किसी का भी साथः आजम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
BJP को रोकने के लिए देंगे किसी का भी साथः आजम
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के नगर विकास मंत्री मो. आजम खान ने प्रदेश में चल रही राज्यकर्मियों की हड़ताल को सिरे से नजरंदाज करते हुए कह दिया कि जब वे कुछ करते ही नहीं हैं तो हड़ताल का क्या असर होगा।
विज्ञापन
हमें क्या किसी को महसूस ही नहीं हो रहा कि प्रदेश में हड़ताल है। ऐसे में हड़ताल तोड़ने या उन्हें मनाने की जरूरत ही नहीं।
आगे कहा कि रहा सवाल मुजफ्फरनगर दंगे का तो वह आरएसएस की देन है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने मेरे वहां जाए बिना इतना बखेड़ा खड़ा किया है, अगर जाता तो मीडिया क्या करती।
विज्ञापन
सूबे के कद्दावर कबीना मंत्री ने सोमवार देर रात यह सब यहां मीडिया से बातचीत में कहा। वह नौरंगाबाद के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने स्टाफ से जुड़े सवाल पर कहा कि लोग छुट्टी पर जाते हैं, उससे क्या फर्क पड़ रहा है। आज पूरे प्रदेश का राज्य कर्मचारी छुट्टी पर है, उससे भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा। जिसको छुट्टी पर जाना है, वह जाए, किसी को रोका नहीं गया।
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सपा के वोट बैंक पर असर के सवाल पर कहा कि वह दंगा आरएसएस ने कराया। किसका वोट बैंक घटा यह भी आरएसएस वाले बताएंगे और डैमेज कंट्रोल का तरीका भी वही बताएंगे।
नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रश्न को सिरे से खारिज करते हुए आजम ने कहा कि पूरा प्रदेश जीतेंगे और किसी सांप्रदायिक ताकत को केंद्र की सत्ता पर नहीं बैठने देंगे।
उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कुछ मान्यताएं हैं। देश का बादशाह ऐसा बने जो इंसानियत का कातिल न हो, जिसे दुनिया ने कातिल न कहा हो, ऐसे आरोपों के चलते जिसके वीजा पर पाबंदी न हो।
बीजेपी दुनिया के गिरेबां में झांके और बीमारी का मजाक न उड़ाए। आगरा-बरेली रैली की तारीखों पर कहा कि हम उसी दिन करेंगे, किसी को तारीख बदलनी हो बदल दे।
भाजपा के खिलाफ किसी को भी समर्थन
सपा का कांग्रेस को समर्थन के बाद भी उसे भ्रष्टाचारी कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए किसी को भी समर्थन देंगे। यह मजबूरी नहीं देश के लिए जरूरी है। परिवारवाद के सवाल पर उनका कहना था कि सबसे ज्यादा आरएसएस को बुरा लग रहा है।
हम कहते हैं कि हमारी पार्टी में कोई बापू का हत्यारा नहीं। हम भाजपा की तरह डिक्टेटरशिप नहीं चलाते, डेमोक्रेटिक पार्टी चला रहे हैं। सभी मिलकर काम करते हैं।
अंत में तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि जनता ने कांग्रेस-बीजेपी को रिजेक्ट किया तो सपा सुप्रीमो ही प्रधानमंत्री बनेंगे और कमजोरों व बहन-बेटियों को दहशत में नहीं जीने देंगे।