{"_id":"1d2916615eb3728feec1c62220dcdde5","slug":"azam-khan-slam-taukeer-raza","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आरएसएस से मिले हुए हैं तौकीर रजा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आरएसएस से मिले हुए हैं तौकीर रजा'
अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 13 Jan 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि आल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
मौलाना को मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से कोई लेना देना नहीं है। स्टडी टूर पर गए आजम खां ने रविवार को नीदरलैंड से बयान जारी किया कि मौलाना तौकीर रजा सपा को लेकर गलतबयानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वो आरएसएस के साथ मिलकर धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन पर पहले भी ऐसे आरोप लगे हैं। मौलाना तौकीर रजा को मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से कोई हमदर्दी नहीं है।
विज्ञापन
आजम खां ने कहा कि वो लोगों की आंखों में इसलिए खटक रहे हैं कि उन्होंने मुसलमानों के मसाइल हल कराए हैं। जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना कराई है।
जहां तक मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों का सवाल है उसके लिए मैंने क्या-क्या आरोप नहीं सहे हैं?