फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan controversial comment on rajeev and sanjay

नहीं मान रहे आजम खान, फिर बेलगाम हुई जबान

Sat, 12 Apr 2014 09:29 AM IST
एजेंसी/बिजनौर, इंदौर
एजेंसी/बिजनौर, इंदौर Updated Sat, 12 Apr 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
azam khan controversial comment on rajeev and sanjay

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक और विवादित बयान दिया है। यहां एक चुनावी रैली में खान ने शुक्रवार को कहा कि अल्लाह ने कांग्रेस नेता स्वर्गीय संजय गांधी और उनके भाई और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनके कर्मों की सजा दी थी। संजय को आपातकाल के दौरान जबरदस्ती नसबंदी कराने और राजीव को अयोध्या के विवादित स्थल पर शिलान्यास कराने की सजा मिली।

विज्ञापन


आजम ने कहा कि राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद का दरवाजा खोलने का आदेश दिया जबकि संजय गांधी ने पुरुष नसबंदी का कार्यक्रम चलाया और दोनों को अल्लाह ने दंडित किया। गौरतलब है कि संजय गांधी की 1980 में दिल्ली में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी जबकि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को पेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


रैली में आजम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के वोट में बंटवारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि अगर आपका वोट बंटता है तो यह आपके लिए घातक होगा। यह चुनाव केवल एक चुनाव नहीं है बल्कि एक युद्ध है जिसे हमें फासीवादी ताकतों के खिलाफ जीतना है। आजम ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शादी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो इंसान अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता वह कैसे देश के साथ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम पर देश को बांटने का आरोप

azam khan controversial comment on rajeev and sanjay

मध्य प्रदेश के इंदौर में उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खां के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है। एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने 1999 के कारगिल युद्ध के संबंध में आजम खां के विवादास्पद बयान को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग विनोद कुमार पाटीदार की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है।

अदालत शिकायतकर्ता अजय कुमार तिवारी का बयान दर्ज करेगी। तिवारी के वकील इंद्रजीत सिंह भाटिया ने कहा कि शिकायत में खां पर देश को बांटने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए कारगिल युद्ध पर बयान देकर खां ने एक तरह से धर्म के आधार पर देश को बांटने का कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि आजम खां ने कहा था कि सेना के मुस्लिम जवानों ने देश को कारगिल युद्ध में जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed