फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam attack on bjp and rss.

'घर वापसी' पर आजम खान का बड़ा बयान

Wed, 31 Dec 2014 08:53 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
azam attack on bjp and rss.

'भाजपा और संघ पहले मुख्तार अब्बास नकवी और सैयद शाहनवाज हुसैन की घर वापसी कराए। आगरा में जिन लोगों को घर वापसी करते दिखाया गया उनको कम से कम नए कपड़े तो पहनवा देते। धर्म परिवर्तन पर भाजपा और संघ पूरे देश में माहौल खराब कर रही है।' नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खान ने मंगलवार को धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा और संघ को घेर कर कई कटाक्ष किए। आजम यहां कर्नलगंज में अपने दोस्त डब्लूएच फारूकी की पत्नी नजरुल सबा के निधन पर पुरसा देने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जहां पर भी कोई धर्मपरिवर्तन के नाम पर तनाव पैदा करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है। नैनी डीम्ड यूनिवर्सिटी में हमले का भी आरोप उन्होंने भाजपा और संघ पर ही लगाया। नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने और मंदिर बनवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा और संघ वालों के लिए मोअज्जिज( पूजनीय) हैं। उसका जहां चाहे मंदिर बनवाएं लेकिन किसी मंदिर को तोड़कर न बनवाएं।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक के उनके खिलाफ बयान देने के सवाल पर कहा कि वह महामहिम हैं उनके बारे में क्या बोल सकते हैं। आतंकवादियों को हवाई जहाज से कंधार छोड़ने भी भाजपा सरकार के ही मंत्री गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई जाएंगे आजम खान

azam attack on bjp and rss.

दुबई सरकार की ओर 19 से 21 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नगर विकास मंत्री आजम खान अपने दोस्त आफाक के साथ जाएंगे। आवास में बातचीत के दौरान इसका कार्यक्रम तय किया गया।

मंत्री ने इस दौरान उमरा करने की भी इच्छा जाहिर की लेकिन बताया गया कि तीसरे देश के लिए वीजा देने पर रोक की वजह से सऊदी अरब नहीं जा सकते हैं।

स्वागत के लिए मांगा समय
सपा विधायक सतीश निगम ने नगर विकास मंत्री का शहर में स्वागत कराने समय मांगा तो उन्होंने कहा कि अभी सर्दी बहुत है। सर्दी कम होने पर जब भी आप बुलाएं तो आ जाएंगे। नगर विकास मंत्री को शाम को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से मुलाकात करनी है। उसका समय भी निर्धारित हो गया था। इसलिए वह कार से ही लखनऊ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed