{"_id":"b13a4e9c-ceb2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ayodhya-issue-not-a-priority-for-lok-sabha-polls-says-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में 'अयोध्या' को मुद्दा नहीं बनाएगी बीजेपी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकसभा चुनाव में 'अयोध्या' को मुद्दा नहीं बनाएगी बीजेपी
पणजी/एजेंसी
Updated Thu, 06 Jun 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामला अब भाजपा की प्राथमिकता नहीं है। पार्टी का कहना है कि यह मुद्दा पार्टी के एजेंडे में तो है, लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में वह इसे प्राथमिकता नहीं दे रही है।
विज्ञापन
गोवा में शुक्रवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि अयोध्या हमारे एजेंडे में नहीं है। हालांकि जहां तक प्राथमिकता का सवाल है, तो महंगाई, भ्रष्टाचार, कुशासन जैसे मुद्दे पार्टी के लिए पहले हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि हम अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता (अयोध्या मामला) को लेकर पूरी तरह ईमानदार हैं। मगर गोवा में हम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
गोवा में होने वाली भाजपा की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर योजना पर फैसला लिया जाएगा।
नकवी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते इसी साल लोकसभा चुनाव होंगे। इस बैठक में राजनीतिक और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और ग्राउंड लेवल पर फीडबैक लिया जाएगा।
मोदी को अलग रखने का कोई दबाव नहीं
आगामी लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर चल रही खींचतान के बीच भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ किया है कि मोदी को अलग रखने के लिए उन पर कोई दबाव नहीं है।
उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों की ओर से ऐसा कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन को भाजपा राजनीतिक मजबूरी नहीं मानती बल्कि उसकी नजरों में यह ‘धर्म’ है।
नकवी ने कहा कि आगामी दिनों में एनडीए गठबंधन न सिर्फ मजबूत होगा बल्कि उसका विस्तार भी होगा। इस बारे में सही समय आने पर हमें आपको जानकारी देंगे।