23 साल की एस्टेसी ने दिखाई हिम्मत, पूरी दुनिया दे रही दाद
आस्ट्रेलिया में एक मुस्लिम जोड़ा मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर रहा था। अचानक उनके सामने बैठी एक महिला उनपर नस्लभेदी टिप्पणी करने लगी। साथ ही यह आरोप लगाने लगी कि उसके सामने बैठी मुस्लिम महिला आईएसएस की समर्थक है।
पर अचानक तभी 23 वर्षीय एस्टेसी ईडन ने हस्तक्षेप करते हुए उस महिला को ऐसी टिप्पणी करने से मना किया। ईडन के हस्तक्षेप के बाद नस्लभेदी टिप्पणी करने वाली महिला शांत हुई।
मुस्लिम महिला और उसके पति ने ईडन का उनका बचाव करने के लिए धन्यवाद दिया है। ईइन ने इस वाकए का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में ईडन और उस महिला के बीच होने वाली बातचीत सुनाई पड़ रही है।
वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया
मुस्लिम महिला के कपड़ो का बचाव करते हुए ईडन ने कहा कि अगर आप अच्छा नहीं कह सकती हैं तो बुरा भी मत कहिए। आपका अपना मुंह बंद रखना चाहिए।
ईडन ने इस पूरे वाकए की फुटेज को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। इसके बाद यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया है। ईडन ने बताया कि अचानक मेट्रो ट्रेन में उसने देखा कि मुस्लिम महिला को उसके कपड़ो के कारण ही आईएसआईएस का समर्थक बताया जा रहा है।
एक अधेड़ उम्र की महिला उन पर लगातार ऐसी टिप्पणी कर रही है। जब मैनें इसका विरोध किया तो उस महिला ने मुझसे भी कहा जाओ आईएसआईएस ज्वाइन कर लो।
'बहुत ही घमंडी होते हैं'
ईडन ने बताया कि इस तरह के लोग मुझे बीमार लगते हैं। जो बहुत ही घमंडी होते हैं और दूसरे लोगों का सम्मान नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए और चुपचाप बैठना चाहिए।
ईडन ने बताया कि मेरे हस्तक्षेप करने से पहले ही वह महिला बहुत कुछ कह चुकी थी। लोगों को धर्म के आधार पर नहीं आंकना चाहिए। हर धर्म में अच्छाईयां और बुराईयां होती हैं। पर सभी धर्मों का मूल मंत्र एक ही है कि सभी को प्यार किया जाए।
धर्म का मतलब कि खुद पर नियंत्रण रखा जाए और दूसरों की आलोचना न की जाए। इस वीडियो के सार्वजानिक होने के बाद दुनिया भर से मुस्लिमों के साथ-साथ दूसरे धर्म से जुड़े लोग ईडन की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
देखे पूरा वीडियो
So i sat there for a good 10 minutes before i started recording this, while i listened to this woman bad mouth muslims and call the lady sitting opposite me an ISIS supporter because she wore a scarf, then she told me to go join ISIS because i was sticking up for her. People like this make me sick. People who are so ignorant and disrespectful to other people who were clearly sitting there minding their own business. She was saying some pretty horrible and hurtful things before i spoke up then as soon as i started defending them she stopped. People need to stop judging and putting others down over religion! EVERY RELIGION HAS GOOD AND BAD but if you take it back to the foundations, every religion is also built on LOVE. To LOVE one another.The purpose of religion is to control yourself, not to criticise others.
Posted by Stacey Eden on Wednesday, 15 April 2015