{"_id":"ac03294522024d3d5e4b7b36b9240733","slug":"atul-maheshwari-scholarship-updates-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम अगले हफ्ते","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम अगले हफ्ते
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए नवंबर 2015 में हुई परीक्षाओं के अंतिम परिणाम अगले हफ्ते तक घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा नवंबर माह में दो चरणों में छह राज्यों के 51 केन्द्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के करीब 70 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
इनमें से चुनिंदा 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में से 36 के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। अगले हफ्ते नवीं-दसवीं के 18 और 11वीं और 12वीं के 18 सफल विद्यार्थियों के नामों की घोषणा अखबार और अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
नौवीं-दसवीं के लिए 30-30 हजार और 11-12वीं में पढ़ने वाले सफल विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दिल्ली बुलाकर दी जाएगी।