फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atul maheshwari scholarship.

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के विजेता घोषित

Sat, 07 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship.

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के लिए मुरादाबाद मंडल के 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चुने गये विद्यार्थियों को जल्द ही अमर उजाला कार्यालय में एक समारोह में चेक प्रदान किये जाएंगे। जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जायेगी।

विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 9 के अभिषेक, फतेहपुर नत्था बिलारी, राकुमार पाल, मायापुरी गजरौला, तुषार खेड़ा, चंद्रनगर मुरादाबाद, कक्षा 10 से पलाश अग्रवाल, पान दरीबा मुरादाबाद, हर्ष सक्सैना, होली चौक मिलक, कक्षा 11 से बृजेश गंगवार, साहूजी नगर, मिलक, तेजपाल, ग्राम पीपली शिवनगर मिलक, आयुष कुमार, आर्य समाज रोड, बहजोई, कक्षा 12 से अर्पित गुप्ता, अस्दुल्लापुर मिलक, अमर पाल बिलारी, मोनू यादव, रजबपुर-अमरोहा, उमेश कुमार, जोया अमरोहा, बी.ए. प्रथम से मोहित सक्सैना, मझोला, मुरादाबाद, बी.एस.सी. द्वितीय से तुषारिका, बहजोई-संभल, बी.एस.सी. तृतीय से मौहम्मद आजम गजरौला-अमरोहा शामिल हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से देश में परीक्षा का आयोजन किया गया था। छात्रवृत्ति के लिए 225 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर परीक्षा आयोजित की गयी थी। छात्रवृत्ति के रूप में 9 से 10 कक्षा के लिए 6500 रुपये, 11वीं व 12वीं के लिए 7500 रुपये और स्नातक के लिए दस हजार रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed