{"_id":"7c03be716c0b1113bcf29eec18cfa902","slug":"attack-on-tourist-minister-of-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के पर्यटन मंत्री पर जानलेवा हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओडिशा के पर्यटन मंत्री पर जानलेवा हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती पर शुक्रवार को उनके घर के निकट दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई जिसमें वह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय मोहंती एक समारोह से स्कूटी पर घर जा रहे थे तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने रात करीब 8 बजे आमला क्लब के समीप एक संकरी गली में उन पर गोली चलाई। सूत्रों के अनुसार ऐसा लगता है कि हमलावर दोपहिया वाहन पर मोहंती का पीछा कर रहे थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मोहंती को बाईं बांह पर गोली लगी। गोली चलने से वह स्कूटी से गिर गए जिससे उनके सर पर भी चोट लग गई।
पुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले महेश्वर मोहंती को अस्पताल ले जाया गया और फिर बाद में उन्हें भुवनेश्वर लाया गया है।
टीवी चैनल एनडीटीवी के मुताबिक पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ज्ञानेंद साहू ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भुवनेश्वर के अस्पताल भेजने का फैसला किया है। 1995 से लगातार विधायक रहे मोहंती के पास कानून मंत्रालय भी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की खातिर कदम उठाने के लिए कहा है। पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा ने एक विशेष दल गठित किया है, जो हमलावरों को पकड़ने के लिए पुरी गया है।
विज्ञापन