फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on somnath bharti in varanasi

सोमनाथ पर हमला, आप नेताओं को दौड़ाकर पीटा

Thu, 24 Apr 2014 12:47 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
attack on somnath bharti in varanasi

दिल्ली से शीला हारी है, अब मोदी की बारी है...वाराणसी में बुधवार की शाम इस नारे पर भाजपा समर्थक इतने उखड़ गए कि उन्होंने आप नेताओं को दौड़ा लिया। मोदी जिंदाबाद, केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाते आप नेताओं की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


दिल्ली के कानून मंत्री रहे आप नेता सोमनाथ भारती समेत पांच कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पथराव कर सोमनाथ की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।

शाम करीब सात बजे अस्सी घाट पर एक टीवी चैनल का डिबेट कार्यक्रम चल रहा था। कार्यकर्ताओं के साथ आप नेता सोमनाथ भारती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। भाजपा समर्थक वहां पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन

सोमनाथ के कार पर पथराव

attack on somnath bharti in varanasi

आप के किसी कार्यकर्ता ने दिल्ली से शीला हारी है अब मोदी की बारी है...का नारा लगा दिया। भाजपा समर्थकों की ओर से भी केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी होने लगी। इस बीच माहौल इस कदर तल्ख हुआ कि भाजपा समर्थकों ने कार्यक्रम के दौरान ही सोमनाथ पर हमला बोल दिया।

आप कार्यकर्ताओं के बीचबचाव के बाद सोमनाथ अपनी कार की तरफ बढ़े तो भाजपा समर्थकों ने कार पर भी पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट और हंगामे के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर मामला शांत कराया।

मारपीट करने वालों को केजरीवाल की माफी

attack on somnath bharti in varanasi

थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे सोमनाथ भारती का कहना है कि उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। इसी समय अरविंद केजरीवाल ने फोन पर सोमनाथ से बात की और उन्हें विरोधियों को माफ करने को कहा।

आप प्रवक्ता रामानंद का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने मारपीट करने वालों को माफ कर दिया है। इंस्पेक्टर भेलूपुर वीके सिंह का कहना है कि चैनल बिना अनुमति के अस्सी घाट पर कार्यक्रम करा रहा था।

अस्सी निवासी अनिल तिवारी की ओर से चैनल के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed