फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on kejriwal in varanasi

केजरीवाल पर हमला, पुलिस लाठी चार्ज, छह घायल

Fri, 18 Apr 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 18 Apr 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
attack on kejriwal in varanasi

बनारसी संस्कृति का हिस्सा पान का स्वाद लेने लंका स्थित केशव पान भंडार पहुंचे अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार की रात को टमाटर व पत्थरों से हमला हुआ। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर विरोध करने वालों को पीटा और कड़ी मशक्कत के बाद केजरीवाल को वहां से बाहर निकाला।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो केजरीवाल के साथ मुठ्ठीभर पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। आप के पूर्वांचल संयोजक संजीव कुमार सिंह ने बताया गाली देने व हमला करने वाले भाजपाई थे। काशी की जनता 12 मई को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


भाजपा का गढ़ माने जाने वाले अस्सी व आस-पास के क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध स्थलों में अरविंद केजरीवाल अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। बुधवार को पप्पू की अड़ी और इसी क्रम में वह गुरुवार को केशव पान भंडार पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उनका जमकर विरोध किया, नारे लगाए। केजरीवाल पहले बेसमेंट में गए, फिर ऊपर आकर केशव पान भंडार में पान खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

attack on kejriwal in varanasi

इस मौके पर लोग केजरीवाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। कुछ लोगों ने गाली गलौच के बीच उनको चप्पल, जूते दिखाए। उनपर टमाटर व पत्थर फेंके। इसके बदले अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया ने फूल फेंके। इस बीच उन पर पानी की बोतल से हमला हुआ। वहां मौजूद लंका संवाददाता के अनुसार कुछ लोगों ने एक पुलिस अधिकारी के साथ भी धक्का-मुक्की की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस कर्मियों ने विरोध करने वालों पर लाठी बरसाई। दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा।

आधा दर्जन के लगभग गाड़ियां भी टूटीं। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल को धक्का-मुक्की के बीच गाड़ी पर बैठाकर रवाना कर दिया गया। जाते वक्त उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मालवीय जी की धरती को कलंकित कर दिया। लाठी चार्ज में भाजयुमो के छह कार्यकर्ता घायल हुए।

इस मौके पर कई स्थानीय भाजपा नेता भी पहुंचे जिन्होंने विरोध करने वालों को दूसरी पार्टी का बताया। इस मौके पर पहुंची भेलूपुर सीओ शालिनी ने वहां लगे सुरक्षाकर्मियों को फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed