'देश को लूटने वाली कांग्रेस न दे मोदी सरकार को नसीहत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट हमले मामले में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को कांग्रेस की ओर से देश को अपमानित करने से बाज आने की दी गई नसीहत पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में दोनों हाथों से लूट कर देश को दुनिया में बदनाम कराने वाली कांग्रेस को पीएम मोदी और मोदी सरकार की सफलता पच नहीं रही है।
पार्टी ने यह भी कहा कि नेशनल हेराल्ड से संबंधित 5000 करोड़ के फ्रॉड में जमानत पर चल रही कांग्रेस मोदी सरकार को नसीहत देना बंद करे।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पठानकोट आतंकी हमला मामले में बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएम मोदी को अब देश को बार-बार अपमानित करने से बचना चाहिए।
मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा
शर्मा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह आरोप उस पार्टी
का है जिसने अपने बीते 10 साल के कार्यकाल में दोनों हाथों से लूट कर दुनिया
भर में देश को अपमानित किया।
विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस फिलहाल 5000
करोड़ के हेराफेरी के मामले में जमानत पर है। पीएम पर देश को अपमानित करने
का आरोप लगाने वाले सिब्बल 2जी घोटाले में जीरो लॉस की थ्योरी दे कर
भ्रष्टाचार के मामले में ढाल बनने की कोशिश की थी।
उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत और भारतवासियों का
मान-सम्मान बढ़ा है, भारत में विश्व में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है और भारत
दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है।