फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Atal Bihari Vajpayee birthday smiling photo share by rajnath singh

89वें जन्मदिन पर राजनाथ ने शेयर की अटलजी की तस्वीर

Thu, 26 Dec 2013 09:54 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee birthday smiling photo share by rajnath singh

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बुधवार को अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर अटल जी की फोटो शेयर की है।

विज्ञापन


इस फोटो में अटल जी एक कुर्सी में बैठे हुए हैं और उनकी दाहिनी ओर डॉ हर्षवर्धन उन्हें बीजेपी का झंडा पकड़ा रहे हैं। अटलजी के बाई ओर खुद राजनाथ सिंह खड़े हैं। अटल बिहारी वाजपेयी झंडा पकडे हुए हुए हंस रहे हैं। सफेद कुर्ता और पायजामा पहने हुए अटल ने काले रंग का स्वेटर भी पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने अपनी बाई कलाई में घड़ी भी बांधी हुई है। हालांकि यह एक फाइल फोटो है।
विज्ञापन


अटल जी के जन्मदिन के मौके पर इस पुरानी तस्वीर को राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। साथ ही इसे बहुत लोगों ने शेयर भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फोटो को शेयर करते हुए राजनाथ ने लिखा है कि हम अपने प्यारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जन्मदिन पर बधाई देते हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

अटल जी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी देश के 10वें प्रधानमंत्री बने थे। सबसे पहले उनकी 13 दिन की सरकार बनी थी उसके बाद वह 19 मार्च 1998 से लेकर 19 मई 2004 तक देश के पीएम रहे।atal bihari vajpayee

भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी एक सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे, जिनके बारे में गाहे बगाहे विपक्ष भी सरहाना करता रहता है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में 23 दिन तक जेल में रहने वाले अटल बाद में जनसंघ और फिर आरएसएस से जुड़ गए।


अपने भाषणों के लिए मशहूर अटल को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी कहा था कि वह एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।

अटल राजनीति के अलावा कविताएं भी लिखते थे। उनकी कविताओं को लेकर कई किताबें छप चुकी हैं। इसके अलावा उनकी किताबों को लेकर एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया गया था जिसे गजल गायक जगजीत सिंह ने गाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed