फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   at any age can admission in law

खुशखबरी, अब किसी भी उम्र में कर सकते हैं वकालत

Tue, 10 Mar 2015 12:26 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
at any age can admission in law

पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी खबर है। अभ्यर्थी अब जिस उम्र में चाहे इस पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। हाईकोर्ट ने संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) में शामिल होने केलिए 20 वर्ष की आयु का प्रतिबंध अवैध करार देते हुए रद कर दिया है।

विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन करने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देश दिया है कि पाठ्यक्रम के लिए सभी आयुवर्ग के लोगों का आवेदन स्वीकार करें। आयु सीमा प्रतिबंध के खिलाफ छात्र कान्हा और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन


उनकी अधिवक्ता सुष्मिता मुखर्जी ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया को विधि शिक्षा के मानक तय करने का अधिकार है। कौंसिल ने 2008 में नए नियम बनाए जिसमें आयु सीमा का प्रतिबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 20 वर्ष की आयु तक ही करने की थी अनुमति

at any age can admission in law

इसके खिलाफ याचिका दाखिल की गई और बार कौंसिल ने आयु संबंधी बाध्यता का नियम समाप्त कर दिया। इसके बाद बावजूद पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में इस नियम को जारी रखा गया। परीक्षा आयोजित कर रही संस्था डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय आवेदन पत्र ऑनलाइन स्वीकार कर रही है।

इसमें जिन अभ्यर्थियों की आयु 20 वर्ष से अधिक है उनके आवेदन स्वत: रद हो जा रहे हैं। कोर्ट ने विश्वविद्यालय द्वारा अधिकतम आयु सीमा तय करना असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद कर दिया। विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट में संशोधन कर सभी अर्ह अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा देश भर के 16 राष्ट्रीय विधि कालेजों में पांच वर्षीय विधि कोर्स कराने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। प्रवेश परीक्षा 10 मई 2015 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed