फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   at 15 of his age he wins 2 guinness world record, after 2 year he beaome ca

15 साल की उम्र तक जीते दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो साल बाद बन जाएगा सीए

Sun, 26 Jul 2015 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Jul 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
at 15 of his age he wins 2 guinness world record, after 2 year he beaome ca

जिस लड़के की बात हम आप को बताने जा रहे हैं वो देश का सबसे कम उम्र का चार्टेड एकाउंटेंट हैं, लेकिन उसे इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेर्ड एकाउंटैट्स (ICAI) में इनरोल होने के लिए दो साल का वक्त है, क्योंकि ICAI का मेंबर होने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 साल होना जरुरी है।

विज्ञापन


वो लड़का है निश्चल नारायनम जिसकी उम्र फिलहाल में 19 साल है लेकिन उसने हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय से कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


निश्चल ने द हिंदू को बताया कि ये आसान नहीं था, लेकिन मैं शायद इसी के लिए था। नारायनम के प्रतिभाशाली दिमाग का पता कभी चल  गया था जब उसने 8 वर्ष की उम्र में ही संस्कृत की परीक्षाओं को पास कर लिया था, जो मास्टर डिग्री के बराबर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखी है मैथमेटिक्स पर बुक

at 15 of his age he wins 2 guinness world record, after 2 year he beaome ca

जब वो 9 साल का था, तभी वो अपने पिता की कंपनी में बनने वाली बैलेंस सीट की गलतियां खुद ही सही कर देता था। 10 साल की उम्र में हम उम्र बच्चों के बीच में वर्ल्ड मेमोरी चैंपियन हो चुका था।

उसने मैथ्समेटिक्स पर कई किताबे भी लिखी हैं।निश्चल ने मैथ्समेटिक्स की लैबोरैट्री भी बनाई है। उस साल उसने पहला गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड जीता था, जब उसने 225 यादृच्छिक वस्तुओं (रैंडम ऑबजेक्ट्स) के नाम केवल 12 मिनट के भीतर याद कर लिए थे।

उसके अगले साल उसे उसकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। अपने किशोरावस्था में नारायनम ने सीए बनने के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय की बेसिक लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की।

दुनिया के सात प्रतिभाशाली दिमागदारों में शामिल

at 15 of his age he wins 2 guinness world record, after 2 year he beaome ca

निश्चल को उसका दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड तब मिला था जब  निश्चल ने 1 मिनट के भीतर 132 यादृच्छिक अंक याद कर लिए थे। 15 वर्ष की उम्र में उसने सीए का सेकेण्ड लेवेल की परीक्षा भी पास कर ली और फिर सबसे कम उम्र में किसी कंपनी का संरक्षक (मेंटर) बन गया।

उसने निश्चल स्मार्ट लर्निंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी खोली जो पढा़ई को आसान बनाने के लिए लोगों के सुझाव आमंत्रित करती है। नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने नारायनम को दुनिया के 7 प्रतिभाशाली दिमागदारों की सूची में शामिल किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed