15 साल की उम्र तक जीते दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो साल बाद बन जाएगा सीए
जिस लड़के की बात हम आप को बताने जा रहे हैं वो देश का सबसे कम उम्र का चार्टेड एकाउंटेंट हैं, लेकिन उसे इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेर्ड एकाउंटैट्स (ICAI) में इनरोल होने के लिए दो साल का वक्त है, क्योंकि ICAI का मेंबर होने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 साल होना जरुरी है।
वो लड़का है निश्चल नारायनम जिसकी उम्र फिलहाल में 19 साल है लेकिन उसने हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय से कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट भी कर चुके हैं।
निश्चल ने द हिंदू को बताया कि ये आसान नहीं था, लेकिन मैं शायद इसी के लिए था। नारायनम के प्रतिभाशाली दिमाग का पता कभी चल गया था जब उसने 8 वर्ष की उम्र में ही संस्कृत की परीक्षाओं को पास कर लिया था, जो मास्टर डिग्री के बराबर होती है।
लिखी है मैथमेटिक्स पर बुक
जब वो 9 साल का था, तभी वो अपने पिता की कंपनी में बनने वाली बैलेंस सीट की
गलतियां खुद ही सही कर देता था। 10 साल की उम्र में हम उम्र बच्चों के बीच
में वर्ल्ड मेमोरी चैंपियन हो चुका था।
उसने मैथ्समेटिक्स पर कई किताबे भी
लिखी हैं।निश्चल ने मैथ्समेटिक्स की लैबोरैट्री भी बनाई है। उस साल उसने
पहला गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड जीता था, जब उसने 225 यादृच्छिक वस्तुओं (रैंडम
ऑबजेक्ट्स) के नाम केवल 12 मिनट के भीतर याद कर लिए थे।
उसके अगले साल उसे
उसकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। अपने
किशोरावस्था में नारायनम ने सीए बनने के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय की
बेसिक लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की।
दुनिया के सात प्रतिभाशाली दिमागदारों में शामिल
निश्चल को उसका दूसरा गिनीज वर्ल्ड
रिकार्ड तब मिला था जब निश्चल ने 1 मिनट के भीतर 132 यादृच्छिक अंक याद कर
लिए थे। 15 वर्ष की उम्र में उसने सीए का सेकेण्ड लेवेल की परीक्षा भी पास
कर ली और फिर सबसे कम उम्र में किसी कंपनी का संरक्षक (मेंटर) बन गया।
उसने निश्चल स्मार्ट लर्निंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी
खोली जो पढा़ई को आसान बनाने के लिए लोगों के सुझाव आमंत्रित करती है।
नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने नारायनम को दुनिया के 7 प्रतिभाशाली दिमागदारों
की सूची में शामिल किया है