{"_id":"a5717cbf3b4f20783c47dc72118c2420","slug":"astrologers-forbidden-lalu-for-speaking-about-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषियों ने लालू को मोदी के बारे में बोलने से किया है मना!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ज्योतिषियों ने लालू को मोदी के बारे में बोलने से किया है मना!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हर छोटे बड़े मौकों पर तलवार खींचने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आजकल उनके बारे में बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
लालू यादव को ज्योतिषियों ने खासतौर पर मोदी के बारे में कुछ भी बोलने से मना किया है। गुजरात के निलंबित आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के फर्जी एनकाउंटर मामले में मोदी और अमित शाह के खिलाफ नए खुलासे के सवाल पर लालू ने यह बात कही।
विज्ञापन
लालू इस सवाल पर भी चुप्पी साधे रहे कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार और कांग्रेस की संभावित मिलीभगत की काट में कहीं वह लालू-मोदी समीकरण तो नहीं बना रहे।
बुधवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में लालू वंजारा और मोदी के सवाल पर कन्नी काटते रहे। मोदी के बारे में बयान देने के लिए पत्रकारों के लगातार आग्रह पर लालू के साथ खड़े राजद नेता ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उनके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह इस बारे में बयान देंगे।
विज्ञापन
इस बात पर लालू ने चुटकी लेते हुए कहा कि रघुवंश ने मोदी पर उनसे ज्यादा शोध कर रखा है। वही इस बारे में बोलेंगे। लालू ने सवालों को टालते हुए कहा कि उन्हें ज्योतिषी ने मोदी के खिलाफ बोलने से मना कर रखा है।