फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Astrologer bejandaruwala claims pm modi showed hand

जाने-माने ज्योतिषी का दावा, मोदी ने दिखाया था हाथ

Mon, 02 Nov 2015 07:33 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:33 AM IST
विज्ञापन
Astrologer bejandaruwala claims pm modi showed hand

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तांत्रिक वाले वीडियो पर हमलावर हुए पीएम मोदी अब खुद कटघरे में खड़े हो सकते हैं। प्रसिद्घ ज्योतिषाचार्य बेजन दारूवाला ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने उन्हें अपना हाथ दिखाया था।

विज्ञापन


बेजन दारूवाला ने तस्वीर जारी कर यह दावा किया है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दारूवाला को अपना हाथ दिखा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस फोटो की किसी भी तौर पर तस्दीक नहीं करता है।
विज्ञापन


लेकिन दारूवाला के इस खुलासे के बाद विपक्ष को पीएम मोदी को घेरने का मौका मिल गया है। वहीं मोदी के हाथ दिखाने वाले फोटो को लेकर विरोधी दल भी हमलावर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेजन दारूवाला का दावा

Astrologer bejandaruwala claims pm modi showed hand

बेजन दारूवाला ने रविवार को इंदौर में एक कार्यक्रम में मोदी के हाथ दिखाते हुई तस्वीर जारी की। दारूवाला ने दावा किया कि पीएम मोदी उन्हें अपना हाथ दिखा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की हस्तरेखा के मुताबिक वे देश को विकास की नई ऊचाईयों तक ले जा पाएंगे। हालांकि दारूवाला ने यह साफ नहीं किया कि यह तस्वीर कितनी पुरानी है।इसके बाद आरजेडी और जेडीयू के नेताओं ने पीएम मोदी पर हमलावर हो गए हैं।

मालूम हो कि अभी हाल ही में नीतीश कुमार के तांत्रिक के पास जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। नीतीश के इस वीडियो पर पीएम मोदी ने कहा था कि जंतर-मंतर से देश नहीं चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed