नहीं होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सोमवार को आयोग में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। आयोग की तैयारियों को देखते हुए परीक्षा स्थगित होने की पहले से आशंका जताई जा रही थी।
स्थिति यह है कि अभी तक परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी नहीं हुआ था। आयोग में पूर्व की तीन भर्तियां पहले से फंसी हैं और वर्षों से भर्ती प्रक्रिया लंबित है।
ऐसे में शिक्षक भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे जाने तथा परीक्षा तिथि घोषित किए जाने के बाद अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी थी कि इस बार भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी लेकिन एक बार फिर परीक्षा स्थगित हो गई। इससे उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।
आयोग ने प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था। आयोग ने पहली बार लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया।
21 और 28 सितंबर को परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई लेकिन उसके बाद की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। पहले प्रश्नपत्र तैयार करने को लेकर आयोग और कानपुर विश्वविद्यालय के बीच गतिरोध रहा। वह अब भी बरकरार है।
आरओ-एआरओ के अभ्यर्थियों को राहत
आयोग सूत्रों के अनुसार इसकी वजह से अभी कई विषयों का पेपर तैयार नहीं हो पाया है। इसके अलावा आयोग अभी तक परीक्षा केंद्र भी तय नहीं सका।
जबकि आयोग की नियमानुसार परीक्षा से 21 दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन हो जाने चाहिए। वह अवधि सोमवार को समाप्त हो गई।
ऐसे में सोमवार को आयोग की इस मुद्दे पर बैठक बुलाई गई जिसमें परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित होने से हाईकोर्ट, एसएससी, बैंक की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है।
अब उन्हें अवसरों से वंचित नहीं होना पड़ेगा। 21 सितंबर को एसएससी की सीजीएलए टीयर-टू, 28 ओर हाईकोर्ट की आरओ-एआरओ समेत कई भर्ती परीक्षाएं हैं।