{"_id":"60d39f09c66278295f593ab3","slug":"assam-government-has-decreed-if-there-is-no-vaccine-then-no-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : राज्य सरकार का फरमान, टीका नहीं तो वेतन नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम : राज्य सरकार का फरमान, टीका नहीं तो वेतन नहीं
Thu, 24 Jun 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:22 AM IST
सार
- यह आदेश राज्य सरकार की तरफ से कार्यालय आने वाले सभी सरकारी और निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए पहले कोरोना टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य किए जाने के दो दिन बाद जारी किया गया।
विज्ञापन
corona vaccination
- फोटो : amar ujala
विस्तार
असम में राज्य सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों को टीकाकरण नहीं कराने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को इस महीने का वेतन जारी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव जिश्नु बरुआ ने असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष की हैसियत से यह आदेश जारी किया। यह आदेश राज्य सरकार की तरफ से कार्यालय आने वाले सभी सरकारी और निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए पहले कोरोना टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य किए जाने के दो दिन बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन