फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asharam supporters beat woman constable

आसाराम समर्थकों ने महिला कांस्टेबल को पीटा

Thu, 26 Feb 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
asharam supporters beat woman constable

नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर आसाराम पर जोधपुर की अदालत में सुनवाई से पहले बुधवार को फिर आसाराम के समर्थकों ने हंगामा किया। समर्थकों ने महिला कांस्टेबल से मारपीट कल डाली। इसके बाद पुलिस ने समर्थकों पर लाठीवार किया और दो जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आसाराम के खिलाफ गवाही देनेवाले पर चाकू से हमले की घटना के बाद पुलिस उनके समर्थकों को अदालत परिसर से दूर रख रही थी। आसाराम को सुनवाई के लिए अदालत लाया जा रहा था।
विज्ञापन


आसाराम की झलक पाने के लिए समर्थकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। आसाराम के समर्थक अदालत के नजदीक पहुंचते जा रहे थे। जब पुलिस ने दूर रहने को कहा, तो समर्थक उग्र हो गए और पुलिस से उलझने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्र समर्थक एक महिला कांस्टेबल से मारपीट करने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों ने भी समर्थकों पर लाठियां बरसाईं। समर्थकों को अदालत परिसर से दूर खदेड़ दिया गया।


साथ ही, महाराष्ट्र निवासी कल्पना तथा यूपी निवासी प्रशांत को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, अदालत में सुनवाई के बाद पुलिस सुरक्षा में आसाराम को वापस जेल भेज दिया गया। आसाराम के खिलाफ रोजाना सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed