फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asci setup new guidelines for fairness cream advertisiment

फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों पर लगेगी पाबंदी

Wed, 11 Jun 2014 06:30 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
asci setup new guidelines for fairness cream advertisiment

ऐसे विज्ञापन जिसमें दिखाया जाता है कि लड़के-लड़कियां फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। जिंदगी में खूब तरक्की करते हैं। अब ऐसे विज्ञापन नहीं बन सकेंगे।

विज्ञापन


गोरा बनने की चाहत के चलते देश में बढ़ते रंगभेद को लेकर फेयरनेस क्रीम के भेदभाव वाले विज्ञापनों पर पांबदी लग सकती है। फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों में बड़े पैमाने पर दिखाया जा रहा है कि जो लड़के और लड़कियां फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। साथ ही अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करते हैं। पर अब ऐसे विज्ञापन नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन


गोरा बनाने वाली क्रीम के विज्ञापनों में अब भेदभाव नहीं दिखाया जा सकेगा। इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। अभी तक गोरा बनाने वाली फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों में कई बार यह दिखाया जाता था कि किसी का रंग दबा होने के कारण किसी की लड़की की शादी नहीं हो पाई। तो कोई लड़का गोरा न होने से परेशान है। पर अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत तरीके से नहीं तैयार किए जाएंगे विज्ञापन

asci setup new guidelines for fairness cream advertisiment

एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड कांउसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इस गाइडलाइंस के ‌मुताबिक फेयरनेस क्रीम के लिए बनाए जाने वाले विज्ञापनों को बनाते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए कि किसी से भी उसके रंग के आधार पर भेदभाव नहीं दिखाया जाना चाहिए।

इसमें दूसरे सेक्स के लोगों के प्रति आकर्षण, नौकरी, शादी, नौकरी में प्रमोशन को लेकर कोई भी भेदभाव वाला विज्ञापन नहीं बनाया जाना चाहिए।

फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को बनाते समय नाटकीयता नहीं की जानी चाहिए। विज्ञापन के निर्माण में किसी भी मॉडल के पूर्व और बाद के चित्रों को नाटकीय और गलत तरीके से तैयार नहीं किया जाना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर यह दिखाया अब यह नहीं दिखाया जा सकेगा कि कोई लड़की या लड़का किसी फेयरनेस क्रीम का प्रयोग खूब गोरा हो गया है। या फिर उसका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed