फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Asaram wife and daughter's passport seize

आसाराम की पत्नी और बेटी के पासपोर्ट जब्त

Mon, 23 Dec 2013 01:21 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Mon, 23 Dec 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
Asaram wife and daughter's passport seize

गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आसाराम की पत्नी तथा बेटी को हिरासत में लेकर उनसे इस संबंध में रविवार को पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस ने यहां बताया कि आसाराम की पत्नी लक्ष्मी तथा पुत्री भारती को रविवार को पुलिस ने बुलाया और उनसे दुष्कर्म के मामले में सवाल किए। दोनों को गांधीनगर की एक अदालत से अग्रिम जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन


अदालत ने अग्रिम जमानत देते हुए दोनों को देश से बाहर नहीं जाने को कहा है। इसके लिए उनको पासपोर्ट जमा कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही एक माह में दो बार पुलिस के समक्ष पेश होने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के समक्ष दोनों पेश हुईं हैं अथवा नहीं इस बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर आश्रम में उनके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इन दोनों बहनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके साथ 2002 से 2004 के बीच आश्रम में काम करने के दौरान दुष्कर्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed