फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram planted women to trap victims father

पीड़िता के पिता को फंसाने में लगीं 'आसाराम की महिलाएं'

Sun, 06 Jul 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Jul 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
asaram planted women to trap victims father

आसाराम और उसके गुर्गे अब पीड़िता के पिता को महिलाओं के जरिए ही अपनी चाल में फंसाने की कोशिश में लग गए हैं। दो महिलाएं इस काम पर लगाई गई हैं, जो पीड़िता के पिता से संपर्क करके उन्हें अश्लीलता या फिर दुराचार के आरोप में फंसाना चाहती हैं। ऐसा करके आसाराम अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों में पिता की पैरवी को कमजोर करना चाहते हैं।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता तीन जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में थे। विपक्षियों को लगा कि वे अगले दिन शाहजहांपुर पहुंच गए हैं। सो चार जुलाई (शुक्रवार) को दो महिलाएं यहां पहुंच गईं। तब तक पिता तो नहीं पहुंचे थे, इसलिए उनकी मुलाकात बेटे से हुई। महिलाओं ने कुछ माल दिल्ली भेजने की बात तो की, साथ ही पिता से मिलवाने को कहा। इस पर बेटे ने बता दिया कि वह तो अभी बाहर है। महिलाएं चली गईं।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार दोपहर को उन महिलाओं ने बेटे के दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करके कहा कि वे बरेली से दिल्ली माल भिजवाना चाहती हैं। इस पर बेटे और पिता का दिमाग ठनका कि आखिर बरेली से माल यहां के ट्रांसपोर्ट के जरिए भिजवाने का क्या मतलब। पिता का कहना है कि उन्हें ये महिलाएं जाल में फंसाने की कोशिश में हैं। प्रयास यह है कि एक महिला अपने साथ कुछ अनहोनी की बात कहकर रिपोर्ट लिखा दे और दूसरी उसकी गवाह बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन कोर्ट में माता-पिता की होगी गवाही

asaram planted women to trap victims father

आसाराम पर लगे विभिन्न आरोपों वाले मुकदमे की सुनवाई कर रहे जोधपुर के सेशन कोर्ट में गवाही का क्रम शुरू हो चुका है। पीड़िता की मां की गवाही 15 जुलाई को होगी, जबकि पिता की 17 जुलाई को।

इस सुनवाई पर रोक लगाने की सुप्रीम कोर्ट में आसाराम के वकीलों ने मांग की थी, मगर सुप्रीम कोर्ट तैयार नहीं हुआ।

उधर, 19 अगस्त को जमानत अर्जी पर सुनवाई होना तय हुआ है, जमानत देने से रोकने के लिए पिता जुट गए हैं। उन्होंने शिवा और शिल्पी को दी गई जमानत को भी खत्म करने की अपील कर रखी है, उस पर भी 19 अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed