{"_id":"314c6106aa1a73a10485b1f9119cae2f","slug":"asaram-in-highcourt-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे आसाराम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे आसाराम
समीर शर्मा, जयपुर
Updated Mon, 09 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे आसाराम की ओर से सोमवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, मेडिकल बोर्ड सोमवार को आसाराम की स्वास्थ्य जांच करेगा जिसे मंगलवार को निचली अदालत में पेश किया जाएगा।
आसाराम के वकील जगमाल चौधरी ने बताया कि जमानत अर्जी लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पिछले चार दिन से उनकी ओर से हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करने को लेकर अटकलें चल रही थीं।
इधर, निचली अदालत में मंगलवार को आसाराम के लिए विशेष भोजन एवं अन्य सुविधाओं पर बहस होगी। अदालत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में कोई निर्णय देगी।
आसाराम और उनका प्रमुख सेवक शिवा जोधपुर सेट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं और दोनों को 16 तारीख को अदालत में पेश किया जाएगा।
इस मामले में जोधपुर पुलिस छिंदवाड़ा हॉस्टल वार्डन शिल्पी और केयर टेकर शरतचन्द्र को शीघ्र गिरफ्तार करेगी।