फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Asaram did not get bail by the Supreme Court

जेल में ही रहेंगे आसाराम, SC ने भी लौटाया

Thu, 03 Jul 2014 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Asaram did not get bail by the Supreme Court

नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ गुजरात के सूरत में दर्ज बलात्कार के मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने जोधपुर में दर्ज बलात्कार के एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार है।

जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने 76 वर्षीय आसाराम से कहा है कि जमानत के लिए उन्हें गुजरात हाईकोर्ट जाना होगा।

11 महीने से जेल में हैं आसाराम

Asaram did not get bail by the Supreme Court

आसाराम पिछले साल सितंबर से जेल में बंद हैं। हालांकि पीठ ने जोधपुर मामले में आसाराम की जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया।

इस मामले में न्यायालय अगस्त में सुनवाई करेगा। अदालत आसाराम के इस अनुरोध पर भी सुनवाई के लिए तैयार हो गया कि घटना वाले दिन पीड़ित के नाबालिग नहीं होने के बारे में निचली अदालत में साक्ष्य पेश करने की अनुमति दी जाए।

बता दें कि आसाराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 समेत अन्य धाराओं के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून की धारा 8 और किशोर न्याय कानून की धारा 23 तथा 26 के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed