फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram cse vitness kripal singh is dead

आसाराम रेप केस: फायरिंग में घायल मुख्य गवाह की मौत

Sun, 12 Jul 2015 09:08 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
asaram cse vitness kripal singh is dead

आसाराम दुष्कर्म प्रकरण के गवाह कृपाल सिंह की शनिवार रात साढ़े दस बजे मौत हो गई। आंतों से हो रहे रिसाव रोकने को दोपहर में ऑपरेशन किया गया था लेकिन डॉक्टरों ने तब भी उसकी हालत बेहद नाजुक बताते हुए वेंटिलेटर पर रखा था।

विज्ञापन


वहीं 24 घंटे बीतने के बावजूद हमलावरों में से कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। हमलावर के न पकड़े जाने से नाराज परिजनों ने मीडिया के सामने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने शाहजहांपुर में पीड़ित बिटिया के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही कृपाल सिंह के बहनोई अवनीश सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में पुलिस

asaram cse vitness kripal singh is dead

आसाराम मामले में मुख्य गवाह कृपाल सिंह को शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे गोली मार दी गई थी, वह उस वक्त बाइक से अपने घर मोहल्ला गदियाना लौट रहे थे। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस घायल कृपाल सिंह को जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर कृपाल को बरेली रेफर कर दिया गया।

देर रात घायल को बरेली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात कृपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। इससे पहले डीआईजी आरकेएस राठौर ने दिन में अस्पताल पहुंचकर कृपाल सिंह का हालचाल लिया।

बाद में उन्होंने बताया कि आसाराम मामले में कृपाल सिंह की गवाही दो महीने पहले ही हो चुकी थी। धमकी मिलने की कृपाल सिंह या परिवार के किसी व्यक्ति ने कभी शिकायत नहीं की।

हमलावरों का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक टीम जोधपुर, दूसरी बरेली और तीसरी लखनऊ रवाना की गई है। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। इसके अलावा सर्विलांस से घटनास्थल के आसपास के टॉवर की रेंज और घटनास्थल के आसपास के नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।

कोमा में पहुंच गया था कृपाल

asaram cse vitness kripal singh is dead

मिशन अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ द्रोण ने कृपाल सिंह की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह कोमा जैसी स्थिति में था। वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने के लिए हाई डोज दी गई, वहीं यूरिन आउटपुट नहीं मिल रहा था। उसके पेट का ऑपरेशन भी किया गया लेकिन गोली के बारूद की वजह से अंदरूनी हिस्सा अधिक डैमेज होने के कारण हालत नाजुक ही बनी रही।

बिटिया के पिता ने किया कृपाल को धमकियां मिलने का दावा
बिटिया के पिता ने दावा किया है कि दुष्कर्म के आरोप में आसाराम के खिलाफ गवाह बने सत्संगी कृपाल सिंह को बयान होने के बाद से ही धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। तब उन्होंने (बिटिया के पिता) ने इस बाबत पुलिस को आगाह भी किया था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed