{"_id":"df81725caefbb0a7c7f84b8c6be63cc1","slug":"asaram-case-created-doubts-on-sant-samaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आसाराम मामले से संत समाज की बदनामी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आसाराम मामले से संत समाज की बदनामी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने रेप के आरोपी आसाराम के बेटे नारायण साईं को पुलिस को सामने आने की सलाह दी है। साथ ही इस पूरे मामले से संत समाज की बदनामी होने की भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
रविशंकर ने सोमवार को लुधियाना में कहा कि आसाराम के मामले ने भक्तों में गुरुओं के लिए नफरत पैदा कर दी है। अब लोग दूसरे गुरुओं को भी संदेह की नजरों से देखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे लोग तो हर क्षेत्र में होते हैं।
विज्ञापन
आसाराम के खिलाफ रेप के आरोपों के सवाल पर रविशंकर ने कहा कि अदालत सच का फैसला करेगी। किसी को भी पुलिस से भागना नहीं चाहिए। पुलिस को समर्पण कर सच सामने आने देना चाहिए।
विज्ञापन
नारायण साईं की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलती की है तो उसे अफसोस होना चाहिए। 10 साल पहले भी शंकराचार्य के मामले में संत समाज पर ऐसा ही दाग लगा था लेकिन फिर उन्हें अदालत ने क्लीन चिट दे दी। इसलिए न्याय व्यवस्था पर भरोसा करना चाहिए।
साईं इस समय फरार चल रहा है और पुलिस ने उसकी तलाश में कई राज्यों में छापे मारे हैं।
साजिश करने वाले को सजा
आध्यात्मिक गुरुओं के खिलाफ किसी तरह की साजिश के सवाल पर रविशंकर ने कहा कि अगर कोई साजिश कर रहा है तो उसे सजा मिलेगी। चिंता वाली कोई बात ही नहीं है।
'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक रविशंकर इस समय पंजाब यात्रा पर है। उनका कहना है कि वह यहां नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करने आए हैं और वोट देने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं लेकिन किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं हैं।