फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram bapu and narayan sai charged in one more case

आसाराम और साईं के कुकर्मों की दास्तां

Tue, 08 Oct 2013 02:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Oct 2013 02:55 AM IST
विज्ञापन
asaram bapu and narayan sai charged in one more case

आसाराम के साथ-साथ अब उनका बेटा नारायण साईं भी रेप के आरोपों में घिर गया है। बाप-बेटे दोनों पर गुजरात की दो बहनों ने शारीरिक शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


इन दोनों बहनों का कहना है कि वे आसाराम के आश्रम में साधक बनकर रह रही थीं लेकिन आसाराम ने बड़ी बहन के साथ और नारायण साईं ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दोनों ने आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती पर भी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक लक्ष्मी और भारती पीड़िता को आसाराम के पास लेकर जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार किया बलात्कार
बड़ी बहन का कहना कि आसाराम ने अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में उसके साथ छह साल तक दुष्कर्म किया। वह साल 2001 से 2007 तक उसका शोषण करता रहा।

नारायण साईं पर आरोप है कि उसने छोटी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया था। छोटी बहन का कहना है कि नारायण साईं ने कई जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने सूरत के जहांगीरपुरा आश्रम, साबरकांठा जिले का गांभोई आश्रम, पटना आश्रम, काठमांडू आश्रम और मध्यप्रदेश के मेघनगर आश्रम का नाम लिया है। छोटी बहन के मुताबिक नारायण साईं ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन व्यवहार भी किया।

करती थीं दवा बनाने का काम
दोनों बहनें लंबे से आसाराम से जुड़ी हुई थीं। बड़ी बहन आसाराम की आयुर्वेदशाला में दवा बनाने के काम में मदद करती थीं। वह करीब दस साल आसाराम के आश्रम में साधक के तौर पर रही और 2007 में आश्रम छोड़ा दिया।

छोटी बहन 2002 से 2004 तक आश्रम में साधक के तौर पर जुड़ी रही। उसे कुछ समय के लिए आसाराम की हिम्मतनगर आश्रम की संचालिका भी बनाया गया था।

जब दोनों बहनों ने अपने साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करना शुरु किया, तो उन्हें परेशान किया गया और बाद में आश्रम में चोरी का झूठा आरोप लगाकर निकाल दिया गया।

जोधपुर केस को देख आई हिम्मत
इस समय दोनों बहनों की उम्र 33 और 30 साल है। उनके शादी हो चुकी है। इनके माता-पिता सूरत में ही रहते हैं। इनका कहना है कि जब आसाराम को जोधपुर आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल जाना पड़ा तो उन्होंने भी शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।


फिर उन्होंने इस संबंध में अपने माता-पिता और पति को बताया और पुलिस के सामने आईं।

आसाराम की प्रवक्ता नीलम दुबे ने आरोपों से इनकार करते हुए यह सवाल उठाया था की दोनों बहनें इतने सालों बाद शिकायत लेकर क्यों आई हैं।

नारायण साईं की तलाश जारी
इस मामले में आसाराम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सूरत पुलिस ने आसाराम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला अब अहमदाबाद पुलिस के पास भेजा जाएगा। सूरत पुलिस आयुक्त के मुताबिक जल्द ही नारायण साईं की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। इस समय नारायण साईं की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed