फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asaram ashram in illegal

आसाराम के इंदौर आश्रम में सारा निर्माण अवैध

Sun, 08 Sep 2013 03:17 AM IST
भोपाल/जयप्रकाश पाराशर
भोपाल/जयप्रकाश पाराशर Updated Sun, 08 Sep 2013 03:17 AM IST
विज्ञापन
asaram ashram in illegal

मध्य प्रदेश में इंदौर के जिला कलेक्टर के आदेश से आसाराम के खंडवा रोड आश्रम की नपती में पाया गया है कि सारा निर्माण ही अवैध है।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आवंटित भूमि के अलावा आसाराम ने इंदौर आश्रम में सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। आसाराम के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो आसाराम को इंदौर आश्रम में केवल बगीचा बनाने की अनुमति थी, लेकिन वहां आसाराम ने करीब तीन मंजिला इमारत बना रखी है। जिसे कुटिया कहा जाता है, वह भी अवैध ढांचा है, उसमें एयरकंडीशनर आदि लगे हुए हैं और वह भी एक बड़ी इमारत की शक्ल में है।
विज्ञापन


इसके अलावा आश्रम में कर्मचारियों के आवासीय कमरे, लायब्रेरी और स्वीमिंग पूल भी बना रखा था। इस स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल आसाराम और उनके बेटे ही करते थे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया अवैध निर्माण पाया गया है। साथ ही, आश्रम के लिए आवंटित भूमि के अतिरिक्त शासकीय भूमि पर और भी कब्जा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नपती की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन मिलान करने के बाद पता लगेगा कि आसाराम ने कितनी सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है।

आसाराम के खिलाफ अवैध निर्माण और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed