फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arvinder singh lovely slams arvind kejriwal on corupption issue

'भाजपा और केजरीवाल में सांठगांठ'

Thu, 20 Feb 2014 03:05 AM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
Arvinder singh lovely slams arvind kejriwal on corupption issue

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम आदमी पार्टी के बाद अब तीनों नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ भी पोल खोल अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उसने इस अभियान की कमान अपने पार्षदों को सौंपी है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अरविंद्र सिंह लवली ने बुधवार को सिविक सेंटर में तीनों नगर निगम में अपने पार्षदों को अभियान की जिम्मेदारी से अवगत कराया।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है और उसके खिलाफ सभी एक दर्जन में धरना-प्रदर्शन करने के बाद वार्डों में नुक्कड़ सभाएं करके लोगों को अवगत कराने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

केजरीवाल के कार्यालय में चरम पर भ्रष्टाचार

Arvinder singh lovely slams arvind kejriwal on corupption issue

अरविंद्र सिंह लवली ने सिविक सेंटर में पार्टी पाषदों को करीब एक घंटे तक संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के साथ-साथ आप को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में तीनों नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था।

भाजपा नेताओं और तीनों निगमायुक्तों की केजरीवाल से सांठगांठ थी और इसी के चलते भ्रष्ट नगर निगमों के खिलाफ केजरीवाल को एक भी भ्रष्टाचार का मामला नजर नहीं आया।

आप ने बोले जनता से झूठ

Arvinder singh lovely slams arvind kejriwal on corupption issue

अरव‌िंदर स‌िंह लवली ने केजरीवाल से पूछा कि यदि ऐसा नहीं था तो क्या कारण है हेल्पलाइन पर शिकायतें आने के बाद भी तीनों नगर निगमों में एक भी स्टिंग आपरेशन नही किया गया?

उन्होंने पार्षदों को आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आप पार्टी ने बोली गई झूठ की पोल खोलने के लिए घर-घर जाए और आम जनता को आप पार्टी की झूठी और बेबुनियाद कारगुजारियों से अवगत कराए।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार के ख‌िलाफ लड़ेंगे जंग

Arvinder singh lovely slams arvind kejriwal on corupption issue

लवली ने कहा कि नगर निगम का आम जनता से सीधा संबंध है इसलिए पार्टी के पार्षदों को लोगों की समस्याओं पर पूरी तरह ध्यान देना चाहिए और आम आदमी की समस्याओं के लिए सदन के अंदर और बाहर जोरदार लड़ाई लड़नी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता हारुन युसूफ, तीनों निगमों में विपक्ष के नेता फरहाद सूरी, मुकेश गोयल व वरयाम कौर ने पार्षदों को सम्बोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed