{"_id":"27531a46c30534472fe3f951384f3d6f","slug":"arvind-panagariya-to-take-charge-from-monday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद पनगढ़िया सोमवार से संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरविंद पनगढ़िया सोमवार से संभालेंगे कार्यभार
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Sun, 11 Jan 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया सोमवार से कार्यभार संभाल सकते हैं। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि अन्य दो पूर्णकालिक सदस्य कब से कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक और मुक्त व्यापार के पैरोकार अरविंद पणगढ़िया को नीति आयोग का पहला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
अर्थशास्त्री बिबेक देबराय और डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख वी के सारस्वत इसके पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। अयोग के विशेष आमंत्रित सदस्यों में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत और स्मृति ईरानी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुरेश प्रभु और राधा मोहन सिंह को इसका पदेन सदस्य बनाया गया है।