फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal sting operation idea flop

केजरीवाल का स्टिंग वार पड़ा धीमा, महज दो केस दर्ज

Thu, 16 Jan 2014 08:55 AM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal sting operation idea flop

भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई हेल्पलाइन पर दिल्लीवालों की शिकायतें आने का सिलसिला जारी है। सात दिनों में हेल्पलाइन पर 40 हजार से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं।

विज्ञापन


इनमें 30 ऐसे शिकायतकर्ता है जिन्होंने स्टिंग भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को जमा करा दिया है।

फिर इसमें ज्यादातर मामलों में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। कारण इनमें से ज्यादातर स्टिंग ऐसे हैं जो कानूनी तौर पर मजबूत नहीं हैं। यही कारण है कि  अभी तक अधिकतर मामलों में न तो एफआईआर और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन

पुराने स्टिंग भी शामिल

arvind kejriwal sting operation idea flop

36 स्टिंग करने वालों में से 30 ऑडियो स्टिंग करके एसीबी में जमा करा चुके हैं। मगर इसमें से अधिकतर स्टिंग अपरिपक्व हैं।

सूत्रों की मानें तो हेल्पलाइन के कॉल सेंटर में बैठे कर्मी आम लोगों को स्टिंग का पेशेवर तरीका नहीं सिखा पा रहे हैं।

एसीबी के सूत्रों की मानें तो उनके पास कुछ ऐसे स्टिंग भी आए जो 3-4 माह पहले किए गए हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता जांचने को एफएसएल में भेजा जा रहा है।

‘भ्रष्टाचारियों में डर बैठ रहा है’

arvind kejriwal sting operation idea flop
भ्रष्टाचार के लिए जारी हेल्पलाइन का निरीक्षण कर रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी एनद़लीप कुमार के मुताबिक सरकार का यह कदम सराहनीय है। हमारा मकसद भ्रष्टाचार खत्म करना है। हेल्पलाइन आने से लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

भ्रष्टाचारियों के  मन में डर बैठ रहा है। स्टिंग के आधार पर यदि केस नहीं बनता है तो कोई बात नहीं। यदि कर्मचारी या अधिकारी का आचरण संदिग्ध है तो उसके खिलाफ विभागीय जांच कराई जा सकती है।

बस जरूरत निष्पक्ष जांच करने की है जो समयबद्ध तरीके  से पूरी की जाए।
विज्ञापन

अभी तक सिर्फ दो केस दर्ज

arvind kejriwal sting operation idea flop
  • 40 हजार से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं।
  • 36 लोग स्टिंग करने के लिए तैयार हो चुके हैं।
  • 30 स्टिंग भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को मिल गए हैं।
  • 10 स्टिंग पर एसीबी के कर्मचारी जांच कर रहे हैं।
  • 02 मामलों में जांच के बाद रंगेहाथ घूस लेते हुई गिरफ्तारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed