फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arvind kejriwal rally in ahemdabad

मोदी के गुजरात में केजरी, रैली के दौरान फेंके गए पत्थर

Sat, 08 Mar 2014 09:32 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal rally in ahemdabad

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज अहमदाबाद रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


केजरीवाल ने मोदी पर हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने तल्ख जुबानी हमला करते हुए मोदी को प्रॉपर्टी डीलर तक कह डाला।

केजरीवाल ने कहा कि मोदी अंबानी, अडानी, टाटा और दूसरे पूंजीपतियों के लिए विकास पुरुष हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाए कि 15 साल में मोदी ने विकास के नाम पर सिर्फ पूंजीपतियों का विकास किया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी रैली के दौरान कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मोदी ने यहां कुछ नहीं किया जबकि उनकी छवि विकास पुरुष की बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर उठाए सवाल

Arvind kejriwal rally in ahemdabad

अरव‌िंद केजरीवाल ने गुजरात में सुरक्षा के नाम पर भी मोदी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा क‌ि हम 3 द‌िन से गुजरात में हैं और इस दौरान हम पर 4 बार हमले हुए।

केजरीवाल ने कहा क‌ि जब मोदी गुजरात में द‌िल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो आम लोगों को कैसे सुरक्षा देंगे।

केजरीवाल ने कहा क‌ि गुजरात दौरे के दौरान मेरी अन्य नेताओं की गाड़‌ियों पर पत्थर फेंके गए।

मंच पर फेंके पत्थर

Arvind kejriwal rally in ahemdabad

एक तरफ जहां केजरीवाल मोदी पर ‌न‌िशाने पर ले रहे हैं वहीं भाजपा समर्थक उन पर हमला कर रहे हैं।

रैली के दौरान जब केजरीवाल लोगों को संबोध‌ित कर रहे थे तभी ‌क‌िसी अज्ञात शख्स ने मंच की ओर पत्थर फेंका। जो वहां मौजूद पार्टी के दूसरे कार्यकर्ता के जा लगा।

इस पत्थर से वहां मौजूद कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके बाद वहां पुल‌िस ने लाठ‌ियां भांज कर व‌िरोध कर रहे लोगों को खदेड़ा। इससे पहले रैली के दौरान भाजपा समर्थकों ने मोदी मोदी के नारे लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed