{"_id":"bd4bc438-2497-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-kejriwal-invites-supporters-to-delhi-on-26-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फर्रुखाबाद के बाद अब 26 को दिल्ली चलो'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फर्रुखाबाद के बाद अब 26 को दिल्ली चलो'
फर्रुखाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Nov 2012 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में अरविंद केजरीवाल की जनसभा के समापन के बाद सभी लोगों को 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का न्योता दिया गया। आईएसी के संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के गठन के मौके पर सभी लोग जंतर मंतर पर पहुंचें। आईएसी समर्थक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि वे छतों पर और टीवी से चिपके रहे। सलमान खुर्शीद की चुनौती पर एक एडवोकेट ने कहा कि आज वह खुर्शीद को स्वेच्छा से खून देने आए हैं। इस बीच एक महिला से सभा में आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि बिटवा हमै तौ जा कहिके लाओ गयो है कि आज सभा मै हमारै साथ चलौ तौ कल पेंशन बंध जइयै।
विज्ञापन
'इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे'
इससे पहले लोहिया मैदान में जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद और डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट का मामला राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष केके दीक्षित लेकर आए थे। भ्रष्टाचार का शिकार हुए विकलांगों की मदद के लिए वह इस लड़ाई में कूदे हैं। इसे अंजाम तक पहुंचाना है। इसमें सबका सहयोग चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा प्रदेश की अखिलेश सरकार सलमान खुर्शीद को बचा रही है। इसके एवज में केंद्र सरकार मुलायम सिंह यादव को बचा रही है। सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस एक जैसी पार्टियां हैं। सपा के शासन में मायावती को और मायावती के राज में मुलायम सिंह को बचाया जाता है। सबकी अंदर से मिलीभगत है। विकलांग लाभार्थियों के साथ भ्रष्टाचार प्रदेश के अधिकारियों की जांच में साबित हो चुका है।
देश के 70 विकलांगों से डर रहे पीएम
जिस प्रधानमंत्री को देश के 70 विकलांगों से खतरा है उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। जनसभा में कोर कमेटी के सदस्यों ने कभी ललकारा तो कभी पुचकारा। कोर कमेटी ने विकलांगों के नाम पर हुए घपले को सिलसिलेवार प्रस्तुत करने की कोशिश की। सभी ने एक स्वर से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की अपील की। कोर कमेटी के अहम सदस्य मनीष सिसौदिया ने जनता का आह्वान किया कि अब चुप बैठने के बजाय अपने हक के लिए सामने आएं। जिस सलमान खुर्शीद ने विकलांगों का हक मारा है, उसे सबक सिखाएं।
गोपाल राय ने कहा कि यूपीए सरकार ने यह साबित कर दिखाया है कि जो व्यक्ति जितना बड़ा घोटाला करेगा, उसे उतने ही बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। कुमार विश्वास ने कांग्रेस व प्रदेश की अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आह्वान किया और कहा कि यदि वे विकलांगों के सच्चे मसीहा हैं तो सलमान खुर्शीद के विरोध में साथ आएं।
विकलांगों ने मंच से बताया फर्जीवाड़ा
आवास विकास मैदान पर अरविंद केजरीवाल की सभा में कई जिलों के विकलांग पहुंचे। इन विकलांगों ने मंच से लोगों को बताया कि किस तरह से उनके नाम पर केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट ने फर्जीवाड़ा किया। उन लोगों ने भीड़ के सामने स्वीकार किया कि ट्रस्ट ने विकलांगता से संबंधित कोई भी उपकरण उन्हें नहीं दिया। सूची में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर लिया गया। ट्रस्ट की ओर से जारी यह सूची 2009-2010 की है।