फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal in tihar jail

LIVE: केजरीवाल पर जारी है बवाल, पत्नी बचाव में उतरीं

Thu, 22 May 2014 02:38 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal in tihar jail

बवाल-ए-केजरीवाल दूसरे दिन भी जारी है। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर चार में रखा है, सड़क पर समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने संकेत दिया है कि मामले को लेकर वे हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन


उधर, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पति के बचाव में कहा है, 'अरविंद को जमानत क्यों लेना चाहिए? वह अपराधी या आरोपी नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि मीडिया पूरे मुद्दे को ड्राम क्यों कह रही है?
विज्ञापन


भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने का कहना है कि आम आदमी पार्टी को मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। सुर्खियों में आने के लिए वे ड्रामा कर रहे हैं।

'मोदी ने केजरीवाल को पाक एजेंट कहा था'

arvind kejriwal in tihar jail

अर‌विंद केजरीवाल के बचाव में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा, 'जब नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तानी एजेंट कहा था, उनके पास कोई प्रमाण था।'

भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा है कि ड्रामेबाजी से देश नहीं चलेगा। केजरीवाल ड्रामा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा, 'वो (केजरीवाल) जहां से गए थे, पॉलिटिक्स में वहीं वापस आ गए। आंदोलन करने के अलावा कुछ नहीं आता उन्हें।'

अरव‌िंद केजरीवाल को पूर्व भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी के खिलाफ मानहानी मामले में पटियाला कोर्ट के आदेश पर बुधवार को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था।

तिहाड़ जेल भेजे गए केजरीवाल

arvind kejriwal in tihar jail

गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने केजरीवाल को 10 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा करने के लिए तैयार थी, लेकिन वे अंडर टेकिंग पर रिहा करने की जिद पर अड़े रहे।

गडकरी के वकीलों की आपत्ति के चलते उन्हें 23 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा की अदालत में ये मामला चल रहा है। वे अपने वकील प्रशांत भूषण के साथ अदालत में पेश हुए थे।

अदालत ने उन्हें 10 हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका व एक अन्य जमानती पेश करने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने मुचलका भरने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed