फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arvind kejriwal auto mahasabha organized by delhi transport department

सरकारी खर्च पर हुई केजरीवाल की रैली!

Sun, 09 Feb 2014 01:25 PM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal auto mahasabha organized by delhi transport department
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऑटो चालकों की महासभा में भले ही बच्चों की कसम खिलाकर ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी हो।
विज्ञापन


बिजली के मुद्दे पर अनिल अंबानी को ‘ईमानदारी से काम करने और जनता की सेवा करने को कहा हो लेकिन खुद केजरीवाल की ये महासभा सरकारी खर्च पर हुई।

अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुराड़ी रैली के सारे इंतजाम दिल्ली परिवहन विभाग ने किए।

कुर्स‌ियों से लेकर पानी तक सरकारी खर्च पर!

Arvind kejriwal auto mahasabha organized by delhi transport department
केजरीवाल की ऑटो महासभा रैली आयोज‌ित करवाने वालों ने इंड‌ियन एक्सप्रेस को बताया क‌ि रैली के सारे खर्चे पर‌िवहन व‌िभाग ने वहन क‌िए हैं।

अरव‌िंद केजरीवाल के मीड‌िया एडवाइजर नागेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्ट‌ि करते हु‌ए बताया क‌ि ऑटो महासभा रैली को पर‌िवहन व‌िभाग ने आयोज‌ित कराया था।

पर‌िवहन व‌िभाग ने ही सरकारी खर्चे पर रैली के इंतजाम क‌िए। रैल‌ियों में कुर्सी से लेकर, पानी और साउंड की व्यवस्था तक प‌र‌िवहन व‌िभाग ने की। आप के युवा नेता सौरभ भारद्वाज द‌िल्ली सरकार में पर‌िवहन मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा में ऑटो चालकों से ज्यादा आप कार्यकर्ता

Arvind kejriwal auto mahasabha organized by delhi transport department
द‌िल्ली के ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट यून‌ियन के अध्यक्ष क‌िशन वर्मा ने बताया क‌ि केजरीवाल की इस रैली का ऑटो-टैक्सी चालकों ने बह‌िष्कार क‌िया था।

क‌िशन वर्मा ने कहा क‌ि केजरीवाल की ये रैली एक राजनैत‌िक रैली थी। क‌िशन ने कहा क‌ि केजरीवाल की इस ऑटो महासभा रैली में ऑटो-टैक्सी चालकों से ज्यादा आप के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

कुछ नहीं क‌िया केजरीवाल ने

Arvind kejriwal auto mahasabha organized by delhi transport department

द‌िल्ली के ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट यून‌ियन अध्यक्ष क‌िशन वर्मा ने केजरीवाल पर आरोप लगाए क‌ि ऑटो ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कुछ नहीं क‌िया। उन्होंने चुनावों से पहले ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों से ‌क‌िए क‌िसी वादे को पूरा नहीं क‌िया।

अरव‌िंद केजरीवाल से नाराज ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट यून‌ियन के सच‌िव राजेंद्र सोनी ने कहा क‌ि केजरीवाल की ओर से द‌िल्ली पुल‌िस को क‌िसी तरह का कोई ल‌िख‌ित में आदेश नहीं द‌िया गया।

आज भी द‌िल्ली पुल‌िस धड़ल्ले से हमारे वाहनों को सीज़ कर रही है। इसल‌िए हमने केजरीवाल की इस रैली का ब‌ह‌िष्कार क‌िया।

केजरीवाल ने ऑटो ड्राइवरों को दी थी सीख

Arvind kejriwal auto mahasabha organized by delhi transport department

ऑटो ड्राइवरों की महासभा में केजरीवाल ने कहा कि आपको अपने बच्चों की कसम खानी है कि आप सवारियों से बदतमीजी नहीं करेंगे और ना ही उनसे ज्यादा पैसे वसूलेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि ऑटो वाले महिलाओं के साथ अदब से पेश आएं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि जब आप घर लौट रहे हों तो आप घर जाने वाले स्‍थान की तख्ती लगा लें, जिससे आप पर कोई केस ना कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed