केजरीवाल के पास अन्ना हजारे की सीडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में जुटे पैसे को लेकर छिड़े घमासान के बीच आम आदमी पार्टी मुश्किल में फंसती दिख रही है।
भारतीय आम आदमी पार्टी (बाप) ने आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल पर 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
बाप अध्यक्ष रूमल सिंह ने ये मामला 24 अक्टूबर को दिल्ली की अदालत में दर्ज कराया है। मामले में अन्ना हजारे और किरण बेदी का भी नाम है।
वहीं, अन्ना के पूर्व ब्लॉग लेखक राजू पारूलेकर ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के पास अन्ना हजारे की सीडी है। पारूलेकर के मुताबिक, सीडी में अन्ना में केजरीवाल से पैसे मांग रहे हैं।
अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद दरअसल एक चिट्ठी के बाद गहराया है। ये चिट्ठी अन्ना ने के लिखी है और आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में जुटे पैसे को चुनाव प्रचार में लगाने का आरोप लगाया है।
अन्ना ने कहा है कि केजरीवाल चुनाव में उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, केजरीवाल ने मामले की जांच किए जाने का प्रस्ताव दिया।