फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aruna shaunbag dead body

42 साल तक सुध नहीं ली अब मौत के बाद अरुणा उनकी हो गई?

Tue, 19 May 2015 08:31 AM IST
श्वेता पांडेय मुंबई / बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
श्वेता पांडेय मुंबई / बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Tue, 19 May 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
aruna shaunbag dead body

अरूणा शानबाग ने मुंबई के केईएम अस्पताल में आज सुबह 8.30 बजे अपनी आखिरी सांस ली लेकिन उनकी मौत के बाद उनके शरीर पर हक को लेकर विवाद बढ़ गया है। मीडिया को दिए बयान में केईएम हॉस्पिटल के डीन अविनाश सुपे के इस बयान के बाद कि अरूणा का शरीर उनके घर वालों को सौंपा जाएगा, अरूणा का ध्यान रख रही नर्सों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


42 साल से अरूणा का ध्यान रख रही नर्सों में से एक कल्पना ने बीबीसी को बताया, "आप कैसे उसको घरवालों को दे सकते हो? वो 42 साल से उसकी सुध लेने नहीं आए और आज मौत के बाद वो उनकी हो गई?" नर्सों ने अस्पताल प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया और वो अस्पताल से बाहर आ गईं।

विज्ञापन

कानूनन परिवार का अधिकार

aruna shaunbag dead body

प्रशासन के इस निर्णय को सही ठहराते हुए डीन अविनाश सुपे ने कहा, "क़ानूनन किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके शरीर पर उसके परिवार वालों का अधिकार होता है और इसी के तहत अरूणा की बहन और भांजे को बुलाया गया है।"

अरूणा का ध्यान रख रहीं नर्स स्मिता ने कहा, "हमने उसे अपने परिवार की तरह पाला है और सुबह 5।30 बजे से जब उसकी देखभाल होती थी तो यहां सिर्फ हम मौजूद रहते थे कोई और नहीं।" वो कहती हैं, "उसको नॉन वेज खाना बहुत पसंद था, खासकर मछली। जो खाना उसे पसंद नहीं होता उसे वो मुंह से उगल देती थी।"

सुबह 5.30 बजे से अरूणा को स्पंज लगाने के बाद उसे नाश्ता कराने से लेकर उसके सोने तक केईएम अस्पताल की कोई न कोई नर्स वहां जरूर रहती। फ‌िलहाल जिस कमरे में अरूणा को रखा गया था वहां ताला लगा दिया गया है। डीन अविनाश ने भी माना, "अरूणा का जाना हमारे परिवार के किसी सदस्य के जाने जैसा है और इसका हमें दुख है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed