फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arun shourie big attack on narendra modi

मोदी के विकास के दावों की वरिष्ठ भाजपा नेता ने निकाली हवा

Mon, 11 May 2015 06:04 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
arun shourie big attack on narendra modi

वाजपेयी सरकार में सूचना तकनीक मंत्रालय संभाल चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी ने मोदी सरकार पर तीखा वार किया है। उन्होंने देश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों को गलत करार देते हुए कहा कि इस तरह की बातें केवल सुर्खियां बटोरने के लिए की जाती हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद मोदी सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे समय में शौरी ने उनकी नीतियों पर सवाल उठा दिए हैं। यही नहीं नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा को मोदी, शाह और जेटली की तिकड़ी चला रही है।
विज्ञापन


एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शौरी से पूछा गया कि क्या मोदी सरकार ने भारत को आठ प्रतिशत विकास दर के रास्ते पर लाने में काम किया है, जो जल्द ही 10 प्रतिशत तक हो सकता है? इसके जवाब में शौरी ने कहा, यह सरकार के बड़बोलेपन को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, पार्टी को चला रही मोदी, शाह, जेटली की तिकड़ी

arun shourie big attack on narendra modi

यह सब अतिश्योक्ति है, ऐसे दावे सुर्खियों में आने के लिए होते हैं, लेकिन इनमें कोई वास्तविकता नहीं। मोदीनॉमिक्स दिशाहीन तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम देश की अर्थव्यस्था ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। शौरी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा।

इस तिकड़ी को लेकर शौरी ने कहा, भाजपा को मोदी, शाह और जेटली की त्रिमूर्ति चला रही है। इसने विपक्ष को तो अपमानित किया ही है, साथ ही भाजपा के सदस्यों को भी डराया है। शौरी ने मोदी पर अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुबानी हमलों पर आंखें मूंदे रखने का भी आरोप लगाया।

शौरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान मोदी के दस लाख वाले विवादित सूट पर भी सवाल उठाए। इसे मोदी की गलती करार देते हुए शौरी ने कहा, मैं समझ नहीं पाया कि मोदी ने वो सूट क्यों स्वीकार किया। आप गांधी का नाम लेकर ऐसी चीजें नहीं पहन सकते।

मालूम हो कि आर्थिक सुधारों के लिए बड़ी आवाज माने जाते रहे शौरी को नई सरकार में वाजपेयी काल के अन्य भाजपा नेताओं की तरह कोई जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed