फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arun Shourie attack on pm modi government

मोदी सरकार= मनमोहन सरकार+गाय: शौरी

Tue, 27 Oct 2015 01:45 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
Arun Shourie attack on pm modi government

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी ने सोमवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिशाहीन है जो अर्थव्यवस्था सुधारने की बजाय सिर्फ सुर्खियां बटोरने में जुटी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके चलते लोग पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिनों को याद करने लगे हैं। एक किताब की रिलीज के मौके पर शौरी ने कहा कि डॉक्टर सिंह (मनमोहन) को लोग याद करने लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने नीतियों को चिह्नित करने का जो रास्ता अपनाया है, उससे यह कांग्रेस प्लस ए काउ बनकर रह गई है। इसकी नीतियां भी वही हैं। कार्यक्रम में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, मौजूदा पीएमओ अब तक का सबसे कमजोर

Arun Shourie attack on pm modi government

मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों के बीच अंतर बताते हुए शौरी ने कहा कि मौजूदा सरकार में अर्थव्यवस्था को सुधारने का मतलब सुर्खियां बटोरना है और हकीकत में यह काम करने वाला नहीं है।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके शौरी ने कहा कि मुझे लगता है कि इससे कमजोर पीएमओ पहले कभी नहीं रहा। पीएमओ में कोई भी विशेषज्ञता वाला व्यक्ति नहीं है जो उसे चला सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed