फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arun jaitley phone tapping mattar

आखिर किसके कहने पर टैप हुआ जेटली का फोन?

Thu, 14 May 2015 10:49 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley phone tapping mattar

भाजपा नेता अरुण जेटली के फोन टैपिंग संबंधी रिपोर्ट की दोबारा जांच होगी। राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन ने बुधवार को कहा कि विशेषाधिकार समिति रिपोर्ट की दोबारा समीक्षा करेगी।

विज्ञापन


उच्च सदन के सदस्यों की ओर से पिछले हफ्ते इस मामले को उठाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता उपसभापति पीजे कुरियन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेषाधिकार समिति तभी मामले की जांच करती है, जब सभापति या सदन के सदस्यों ने मामले को लिया हो। समिति किसी मामले का स्वत: संज्ञान नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आनंद शर्मा या सदन के दूसरे सदस्य फोन टैपिंग के दूसरे मामलों की जांच कराना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए पहले नोटिस देना होगा।

क्या जासूसी हो रही थी?

arun jaitley phone tapping mattar

यह मामला 2013 का है। उस वक्त जेटली राज्यसभा में नेता विपक्ष थे। राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति को मामले की जांच सौंपी गई थी। समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि इस मामले में किसी भी तरह के विशेषाधिकार का हनन नहीं हुआ है।

इसके बाद पिछले हफ्ते इस मामले की दोबारा जांच की मांग उठी। सदस्यों ने फोन टैपिंग के सभी केस के अध्ययन की बात कही थी।

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने उच्च सदन में रिपोर्ट की पुन: समीक्षा करने को कहा था। वहीं कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा था कि इस रिपोर्ट को विस्तार दिया जाए। यह पैनल सभी सांसदों के फोन टैपिंग और जासूसी के मामले की जांच करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed