फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arun Jaitley attending a meeting with the Shyam Benegal Committee, in Mumbai

'मनमाने न हों फिल्म प्रमाणन के नियम'

Sun, 10 Jan 2016 03:18 AM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley attending a meeting with the Shyam Benegal Committee, in Mumbai

सेंसर बोर्ड के दिशानिर्देशों की समकालीन व्याख्या की जानी चाहिए और फिल्म प्रमाणन के नियम जितने संभव हो सके निष्पक्ष बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म प्रमाणन में मनमाना रवैया नहीं दिखना चाहिए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसार मंत्री अरुण जेटली ने यह विचार सेंसर बोर्ड में जरूरी बदलाव सुझाने के लिए बनाई गई श्याम बेनेगल समिति के सामने रखे।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड में बदलाव सुझाने के लिए बनी श्याम बेनेगल समिति ने शनिवार को सूचना एवं प्रसार मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। इस दौरान सेंसर बोर्ड की नीतियों में संभावित बदलावों को लेकर चर्चा की गई। जेटली ने कहा कि फिल्म को क्लियरेंस देने के समय बोर्ड को यह ध्यान रखना चाहिए कि स्वतंत्रता सृजनशीलता और कला की अनदेखी न हो।
विज्ञापन


इस बैठक में जेटली के अलावा सूचना एवं प्रसार राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। राठौर ने भरोसा जताया कि समिति सिनेमेटोग्राफ एक्ट और नियम में बदलाव के लिए बेहतर प्रारूप पेश करेगी। इस मौके पर श्याम बेनेगल ने कहा कि फिल्मों की ग्रेडिंग के मामले में बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के कामकाज को लेकर हुई चर्चा

Arun Jaitley attending a meeting with the Shyam Benegal Committee, in Mumbai

उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड के दिशानिर्देशों में बदलाव व संशोधन किया जा सकता है।  सरकार ने सेंसर बोर्ड में बदलाव की मांग को देखते हुए एक जनवरी को इस समिति का गठन किया था। सेंसर बोर्ड में बदलाव सुझाने के लिए बनी श्याम बेनेगल समिति ने शनिवार को सूचना एवं प्रसार मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।

इस दौरान सेंसर बोर्ड की नीतियों में संभावित बदलावों को लेकर चर्चा की गई। श्याम बेनेगल ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में समिति के कामकाज को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी फिल्म को क्लियरेंस देने के लिए सेंसर बोर्ड की नीति और दिशानिर्देश क्या होने चाहिए, इस पर भी बात की गई।

उन्होंने कहा कि बोर्ड की वर्तमान नीति और दिशानिर्देश में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। इस बैठक में जेटली के अलावा सूचना एवं प्रसार राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। यह समिति दो महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। सरकार ने सेंसर बोर्ड में बदलाव की मांग को देखते हुए एक जनवरी को इस समिति का गठन किया था। इसमें फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एड गुरु पीयूष पांडे और फिल्म समीक्षक भावना सोमाया समेत अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed