पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 100 भारतीय मछुआरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने गुजरात तट से दूर मछली पकड़ने गए 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पीएमएसए की ओर से भारतीय मछुआरों को पकड़ने की जनवरी के बाद सबसे बड़ी और कुल मिलाकर चौथी सबसे बड़ी वारदात है।
नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने कहा कि पीएमएसए के जवानों ने गुजरात तट से दूर करीब 100 मछुआरों और 10 नौकाओं को पकड़ लिया है।
लोधारी ने कहा कि ये मछुआरे ओक्हा और पोरबंदर शहर के हैं जो चार या पांच दिन पहले गुजरात तट से दूर मछली पकड़ने गए थे और उन्हें आज पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई 10 नौकाओं में से 9 नौकाएं पोरबंदर और एक नौका ओक्हा की है।
एनएफएफ अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी पकड़े गए मछुआरों से मिली जो वायरलैस फोन के
जरिये उनके संपर्क में थे।
पाक में चलेगा मामला
उधर पाकिस्तान ने कहा है कि इन्हें पाक की जल सीमा में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सभी मछुआरों को कराची लाया गया है, जहां इन पर मामला दर्ज किया जाएगा।
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर वाजिद नवाज ने बताया कि इन सभी मछुआरों को तब गिरफ्तार किया गया, जब ये पाक जल सीमा में मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि 10 नाव भी कब्जे में ली गई हैं। इन्हें कराची भेजे जाने के बाद उन पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।