फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   army will be prepared to take action against invisible power.

'अदृश्य दुश्मनों से निपटने को तैयार रहे सेना'

Sat, 18 Oct 2014 03:45 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
army will be prepared to take action against invisible power.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को भविष्य के वैसे हालात की तैयारी करने को कहा है जहां खतरे की भविष्यवाणी मुश्किल होगी और दुश्मन भी अदृश्य होगा।

विज्ञापन


एक सधे हुए युद्ध रणनीतिकार की तर्ज पर पीएम मोदी ने तेजी से बदल रही दुनिया के प्रति सेना को आगाह किया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस को पहली बार संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत को जल, थल और आकाश की तरह साइबर और अंतरिक्ष में भी वर्चस्व स्थापित करना जरूरी है।
विज्ञापन


सालाना कमांडर कांफ्रेंस में रक्षा मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में पीएम ने तीनों सेनाओं को भावी चुनौतियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो देशों के बीच पंरपरागत युद्घ की संभावना कम

army will be prepared to take action against invisible power.

प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत को ताजा खतरों से जूझने के साथ भविष्य का सामना भी करना है जहां सुरक्षा की चुनौती को भांपना आसान नहीं होगा।

तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में तेजी से हो रहे बदलाव का हमारी प्रतिक्रिया से तारतम्य बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुश्मन और उसके खतरे की भविष्यवाणी करना मुश्किल काम साबित होने जा रहा है।

मोदी ने सुरक्षा के प्रति अपनी दूरदर्शिता दिखाते हुए कहा कि अब दो देशों के बीच परंपरागत युद्ध की संभावना कम है लेकिन सेना की मजबूती दुनिया में वर्चस्व कायम करने और प्रभाव बनाए रखने के लिए जरूरी है।

मोदी ने सेना की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर मौके पर देश की उम्मीदों और विश्वास पर खड़ी उतरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed