फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Army to organise T-20 cricket at border villages

अब सेना क्रिकेट से बढ़ाएगी भारत-पाकिस्तान सीमा पर भाईचारा

Mon, 22 Jun 2015 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jun 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
Army to organise T-20 cricket at border villages

सेना ने जम्मू और कश्मीर में 197 किलोमीटर लंबी सीमा से सटे गांवों के लोगों के बीच 20-20 क्रिकेट करवाने का मन बनाया है।

विज्ञापन

सेना का मानना है कि उसके इस कदम से लोगों में सेना के प्रति भरोसा बढ़ेगा और सीमापार से भारत में आतंक फैलाने की गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।

दरअसल पिछले कुछ समय से लाइन ऑफ कंट्रोल पर सेना की मुस्तैदी और घुसपैठ में नाकामी से हत्तोसाहित आतंकी अब सीमा से सटे गांवों के रास्ते भारत में घुसने की प्रक्रिया मे हैं। इसे भांपते हुए सेना ने यह तरकीब निकाली है।

साथ ही सेना गांववालों के बीच खेल के माध्यम से भाई चारा बढ़ाने का प्रयास करेगी ताकि खुफिया तंत्र ऑर मजबूत हो सके। सेना तब चौंकी जब अमूमन शांत रहने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में काफी हलचल का पता चला और उसी ओर से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। साथ ही वर्ष 2014 में इसी ओर से 410 सीजफायर उल्लंघन की घटना भी सामने आयी ये वर्ष 2013 में केवल 148 और वर्ष 2012 में केवल 21 थी।
विज्ञापन


सेना इस बात से भी चिंतित है आतंकी सीमा से सटे गांवों में अपना सपोर्ट सिस्टम न खड़ा कर लें। बोर्डर क्रिकेट लीग के लिए सरकार करीब छह से आठ टीमें तैयार की जाएंगी। इन सभी टीमों की ट्रेनिंग और खेल सामग्री का इंतजाम भारतीय सेना ही करेगी इससे गांववालों और सेना के रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी जोकि देश के लिए फायदेमंद होगा और सेना के युवाओं से जुड़ने से उनके बीच की बातें जानने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना होगा सेना की क्रिकेट पॉलिसी कितनी कारगर साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed