फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   army major may face dismissal for marrying canadian national

विदेशी महिला से शादी कर फंसा मेजर

Fri, 01 Nov 2013 08:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
army major may face dismissal for marrying canadian national

भारतीय सेना के एक मेजर कनाडा की एक महिला से शादी कर मुश्किल में फंस गए हैं। इस वजह से उन्हें सेना से बर्खास्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


अफसर के खिलाफ छानबीन से पता चला है कि उन्होंने सेना से बगैर इजाजत के भारतीय मूल की कनाडाई लड़की से शादी कर ली थी। मेजर प्रतिष्ठित नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स यानी एनएसजी में तैनात थे।

वर्ष 2010 में जिस महिला से उनकी शादी हुई थी, उन्हें इससे एक साल पहले ही कनाडा की स्थाई नागरिकता मिली थी। कहा जा रहा है कि अफसर ने इसकी जानकारी सेना को नहीं दी। उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी पत्नी कनाडा की स्थाई नागरिक है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मेजर शादी से पहले ही उसके संपर्क में थे और महिला की नागरिकता के स्टेटस के बारे में उन्हें पूरी तरह पता था। उनकी पत्नी की नागरिकता के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने उनसे मिलने के लिए कनाडा जाने की इजाजत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया जा सकता है निष्कासित
इस खुलासे के सामने आने के बाद उन्हें एनएसजी से उनके मूल यूनिट में भेज दिया गया। उनकी यूनिट जम्मू-कश्मीर में तैनात है। अफसर ने अपनी गलती मान ली है। समझा जाता है कि उन्होंने सेना से स्वैच्छिक रिटायरमेंट की मांग की है। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें सेना से निकाला जा सकता है।

सैन्य कानून के विशेषज्ञ कर्नल राजीव मांगलिक के मुताबिक आर्मी एक्ट के तहत सेना के अफसरों को किसी विदेशी नागरिक से संपर्क के पहले अपने विभाग (नौसेना, थल सेना या वायु सेना) से इजाजत लेनी पड़ती है।

शादी से पहले लेनी पड़ती है इजाजत
मांगलिक ने बताया कि अगर इस मुलाकात या संपर्क को शादी में बदलने का इरादा है तो भी इजाजत लेनी पड़ती है। वरना दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। सेना में रहते कोई व्यक्ति विदेशी नागरिक से शादी नहीं कर सकता है। यह शादी तभी हो सकती है जब वह व्यक्ति सेना छोड़े या फिर विदेशी नागरिक शादी से पहले अपनी नागरिकता छोड़ दे।


गौरतलब है कि कुछ साल पहले बांबे हाई कोर्ट ने एक मेजर को एक अमेरिकी नागरिक से शादी की इजाजत दे दी थी। लेकिन इससे पहले कोर्ट ने सेना से उसके इस्तीफे के आवेदन को स्वीकार करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed