{"_id":"88041790-37fb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"army-chief-would-raise-issue-of-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा पर हमलावर टुकड़ी का मसला उठाएंगे सैन्य प्रमुख","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चीन सीमा पर हमलावर टुकड़ी का मसला उठाएंगे सैन्य प्रमुख
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:30 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ होने वाली मुलाकात में चीन से लगती सीमा पर करीब एक लाख हमलावर सैनिकों की तैनाती का मामले उठाए जाने की उम्मीद है। सैन्य प्रमुख उन्नत हथियारों, गोला बारूद की कमियों और सेना के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सेना प्रमुख सिंह के पूर्वोत्तर क्षेत्र में चीन के साथ लगती सीमा पर आक्रामक सुविधाओं से लैस पहाड़ी कोर के बढ़ाने की जरूरत का मसला उठाने की उम्मीद है। सेना ने इस संदर्भ में 2010 में एक प्रस्ताव भेजा था लेकिन सरकार ने इस क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के एक साथ काम करने की बात कहकर प्रस्ताव लौटा दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि तीनों सेनाओं पुनरीक्षित 64000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही सरकार के पास भेजे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन