{"_id":"605330e8-5f95-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"army-chief-will-meet-martyr-hemraj-family-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत को सलाम करने हेमराज के गांव पहुंचे सेना प्रमुख","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शहादत को सलाम करने हेमराज के गांव पहुंचे सेना प्रमुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 16 Jan 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह बुधवार को शहीद लांस नायक हेमराज के परिवार से मिलने मथुरा पहुंचे। सेना प्रमुख ने शहीद हेमराज के गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल सिंह ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह हेमराज के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
राज्य और केंद्र सरकार की बेरुखी के विरोध में एक हफ्ते तक अनशन पर बैठे शहीद हेमराज के परिजनों ने सरकार के अनुरोध पर अपना अनशन समाप्त कर दिया था। शहीद हेमराज की पत्नी ने भारत सरकार से उनके पति का सिर पाकिस्तान से लाने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा शहीद के परिवार वालों ने इच्छा जताई थी कि सेना प्रमुख को उनके गांव आना चाहिए। शहीद हेमराज के गांव शेरनगर पहुंचे सेना प्रमुख ने परिजनों से कहा कि शहीद की कुर्बानी को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सभी हक जल्द दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सैनिक कभी नियंत्रण रेखा पार नहीं करते और अगर पाकिस्तान का कोई सैनिक मरा है तो वह जवाबी फायरिंग में मारा गया होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एलओसी पर सीजफायर के उल्लंघन और गोलीबारी के बारे में झूठे दावे कर रहा है। भारतीय सेना मानवाधिकारों का पूरा पालन करती है लेकिन यदि पाकिस्तान की तरफ से कोई उल्लंघन हुआ तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पुंछ में नियंत्रण रेखा पर बीती 8 जनवरी को पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में भारतीय सेना के दो जवान लांस नायक हेमराज और सुधाकर सिंह शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने शहीदों के शव के साथ भी बर्बरता की थी। पाक सैनिक हेमराज का सिर अपने साथ ले गए थे।