फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   army chief reviews security situation along china border

सेनाध्यक्ष ने चीन सीमा के सुरक्षा हालात की समीक्षा की

Sun, 02 Dec 2012 08:29 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 08:29 PM IST
विज्ञापन
army chief reviews security situation along china border

सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने रविवार को चीन से लगती सीमा पर तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन टीके सिंघा ने कहा कि पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने पूर्वी इलाके में सुरक्षा हालात और ऑपरेशनल तैयारियों से सेना प्रमुख को अवगत कराया।
विज्ञापन


सेना की पूर्वी कमांड के जिम्मे कोलकाता के पूर्व से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की सुरक्षा का जिम्मा है। भारत चीन से लगती पूर्वी सीमा पर अपनी रक्षा तैयारियों को उन्नत बना रहा है। इसके तहत सैनिकों की संख्या बढ़ाने, नए तथा और अधिक घातक हथियारों जैसे ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की तैनाती भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 31 मई को सेनाध्यक्ष बनने के बाद जनरल सिंह का फोर्ट विलियम स्थित कमांड हेडक्वार्टर का यह पहला दौरा है। सेनाध्यक्ष जनरल सिंह ने कहा कि यह एक तरह से घर वापसी जैसा है। वह पूर्वी कमांड के दो साल से अधिक वक्त तक प्रमुख रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के निधन पर राजकीय शोक के चलते सिंह की यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed